फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलधूरा क्षेत्र में नहीं हो रहा नियमित टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। ब्लॉक के नलधूरा एएनएम केंद्र में ढाई साल से एएनएम की तैनाती न होने से क्षेत्र के महिलाओं और बच्चों का नियमित टीकाकरण नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने जल्द एएनएम की तैनाती और नियमित टीकाकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ब्लाक के ओडर, लिंगड़ी, मोपाटा, बजई, चौड़, मेलखेत और नलधूरा सहित कई अन्य गांव नलधूरा एएनएम केंद्र के अंतर्गत आते हैं। नलधूरा केंद्र में कार्यरत एएनएम ढाई साल पूर्व सेवानिवृत्त हो गई थीं। ग्रामीणों की लगातार मांग के बाद यहां स्वास्थ्य विभाग ने छह माह पूर्व संविदा पर एक एएनएम की तैनाती की, लेकिन एक माह में ही एएनएम को यहां से हटा दिया गया। बजई के देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी सात माह की बेटी सुनीता को अगस्त माह में टीका लगना था। वे बच्ची को लेकर आठ किमी पैदल चलकर अन्य केंद्र मोपाटा आए लेकिन यहां भी स्वास्थ्य कर्मी न होने से टीका नहीं लगवा पाए। ग्रामीण पान सिंह ने बताया कि बजई सहित कई गांव में गर्भवती महिलाओं और बच्चों का समय से टीकाकरण नहीं हो रहा है। टीका लगवाने के लिए अन्य शहर जाना पड़ रहा है। ज्येष्ठ उप प्रमुख हरेंद्र कोटेड़ी ने बताया कि कई बार सीएमओ और डीएम से स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की मांग की थी, लेकिन सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पा रही है। सीएमओ तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि जिले में एएनएम के पद रिक्त होने से दिक्कतें हो रही हैं। हालांकि देवाल ब्लॉक के नलधूरा में हर माह टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें