फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन बाद खुली नंदकेशरी-जौला सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। दस दिनों से बंद पड़े नंदकेशरी-जौला मोटर मार्ग को विभाग ने यातायात के लिए खोल दिया है। मार्ग खुलने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीण हीरा सिंह, हरीश चंद्र, लक्ष्मण और तारा चंद्र आदि ने बताया कि भारी बारिश से मलबा आने से नंदकेशरी-जौला मोटर मार्ग दस दिनों से बंद था। ऐसे में जौला, बुड़जौला, सेरा, विजयपुर, कल्याणी सहित आसपास के गांवों की पांच हजार से अधिक आबादी जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रही थी। लगातार मांग के बाद पीएमजीएसवाई ने सोमवार देर शाम जेसीबी लगाकर मोटर मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया। पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि विभाग के पास एक ही जेसीबी होने से दिक्कत हो रही थी, लेकिन सोमवार शाम को जेसीबी लगाकर नंदकेशरी-जौला मोटर मार्ग खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें