फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद का क्षेत्र में रहा मिलाजुला असर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । तीर्थक्षेत्र स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के चलते बाजार बंद कराए और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। क्षेत्र में बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। इस दौरान स्वर्गाश्रम स्थित भारत साधु समाज बाजार में दुकानें बंद रही, जबकि अन्य क्षेत्रों में प्रतिष्ठान खुले रहे। सोमवार को कांग्रेस प्रदेश सदस्य माधव अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भारत बंद को लेकर क्षेत्र के व्यापारियों से प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मणझूला स्थित शिव चौक पर एकत्रित होकर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महंगाई से आम जनता त्रस्त हो चुकी है। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में हर माह हो रही बढ़ोतरी आम लोगों की जेब पर भारी पड़ रही है। प्रदर्शनकारियों में नगर अध्यक्ष आदेश तोमर, डॉ. नारायण सिंह रावत, इंद्रप्रकाश अग्रवाल, देवेंद्र राणा, गीता राणा, अंकित गुप्ता, रवि कुमार, मुरली मनोहर, प्रकाश डोभाल, सुभाष शर्मा, प्रमोद कुमार, सतीश पाठक, अजय चौधरी, अमित चौधरी, संतोष चौहान, ऋषभ अग्रवाल, चेतन चौहान, सूरज शाह आदि शामिल थे।
उधर, नगर कांग्रेस कमेटी मुनिकीरेती ढालवाला के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण के नेतृत्व कैलाशगेट स्थित क्रांति चौक पर एकत्रित होकर क्षेत्र के तमाम प्रतिष्ठान बंद कराए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने चौदहबीघा में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष महावीर खरोला, दिनेश व्यास, दिनेश सकलानी, अनुराग पयाल, अजय रमोला, दिनेश भट्ट, मुकेश रौतेला, ऋतिक कुमार, अमित तड़ियाल, दीपक थलवाल, दीपक खत्री, सचिन कैंतुरा, अरुण सजवाण, सुशील पयाल, मनन द्विवेेदी, जीआर बिजल्वाण, यशवीर पंवार, हरीश बिजल्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें