फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंसी पर लगाया गैस सप्लाई बंद करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । भाजपा नरेंद्रनगर ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं ने बीते तीन महीने से टिहरी की दोगी पट्टी क्षेत्र में सरकारी एजेंसी द्वारा एलपीजी गैस सप्लाई नहीं करने पर रोष जताया है। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र में अविलंब गैस सप्लाई करने की मांग की है। सोमवार को मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुलियाल बंदेमातरम की अगुवाई में कार्यकर्ता हरिद्वार रोड भरत विहार स्थित जीएमवीएन ऋषि गैस एजेंसी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एजेंसी प्रभारी शिवप्रसाद सकलानी से वार्ता की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने बताया कि दोगी पट्टी क्षेत्र में बीते तीन महीने से गैस सप्लाई नहीं हो पा रही है। रसोई गैस की किल्लत के चलते ग्रामीणों को भोजन बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर सुरेंद्र कुलियाल ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी कई बार एजेंसी कार्यालय में इस बाबत शिकायत की गई, मगर फिर भी सप्लाई बहाल नहीं हो पाई। उनका आरोप है कि एजेंसी प्रभारी से जब भी सप्लाई संबंधी शिकायत की जाती है तो वह कर्मचारियों की कमी बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
उन्होंने चेताया कि अविलंब क्षेत्र में एलपीजी गैस सप्लाई सुचारु नहीं हुई तो ग्रामीण एजेंसी के खिलाफ लामबंद आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर ढालवाला के पूर्व प्रधान रोशन रतूड़ी, धूमन थलवाल, राकेश भट्ट, अजय उनियाल, दिनेश भट्ट, कृष्ण रयाल, गोपाल चौहान, राकेश सेंगर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें