फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएस और 31 वीं वाहिनी पीएसी ओवर ऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तराखंड पुलिस की राइफल शूटिंग स्पर्धा में एटीएस और रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में 31 वीं वाहिनी पीएसी ओवरऑल चैंपियन रही। आईआरबी द्वितीय राइफल व रिवाल्वर शूटिंग स्पर्धाओं की उपविजेता रही। आईआरबी द्वितीय के गोपाल सिंह बिष्ट सर्वश्रेष्ठ फायर रहे।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तराखंड पुलिस की 16 वीं अंतरजनपदीय राइफल/रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए। सोमवार को हुई 300 गज स्नैप शूटिंग स्पर्धा में आईआरबी द्वितीय ने पहला और एटीएस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 15 गज रिवाल्वर स्पर्धा में पिथौरागढ़ पुलिस प्रथम व हरिद्वार द्वितीय, 25 गज स्पर्धा में आईआरबी (फर्स्ट) प्रथम व रुद्रप्रयाग द्वितीय रही। जबकि 30 गज स्पर्धा में आईआरबी (सेकेंड)पहले व पौड़ी दूसरे और 50 गज स्पर्धा में आइआरबी (सेकेंड) पहले व पीएसी दूसरे स्थान पर रही। 402 अंकों के साथ एटीएस राइफल शूटिंग स्पर्धा की चैंपियन घोषित की गई। जबकि 281 अंकों के साथ 31 वीं वाहिनी पीएसी रिवाल्वर शूटिंग स्पर्धा की चैंपियन बनी। दोनों स्पर्धाओं में आईआरबी सेकेंड का दूसरा स्थान रहा। कार्यक्रम का संचालन एसओ सतपुली जितेंद्र चौहान ने किया। इस अवसर पर एसडीएम श्रीनगर मायादत्त जोशी, सीओ पौड़ी धन सिंह तोमर, सीओ देहरादून पंकज गैरोला और सीओ वायरलेस अनूप काला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें