फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने व्यापारियों से मांगा समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
- कार्यकर्ताओं ने भारत बंद सफल बनाने का किया आह्वान, पर्चे बांटे
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
भारत बंद के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को हरबर्टपुर और विकासनगर बाजार में व्यापारियों से सहयोग मांगा। उन्होंने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों को बंद रख कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। बंद के समर्थन में व्यापारियों को पर्चे भी बांटे गए।
जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश में लगातार महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुपये के मूल्य में गिरावट से देश की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। प्रदेश महासचिव संजय जैन ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार आम आदमी का शोषण कर रही है। बैंकों में जमा धन निकालने के नाम पर विभिन्न प्रकार के कर लगाए जा रहे हैं। राफेल डील के मुद्दे पर केंद्र सरकार ने चुप्पी साधी हुई है। युवा रोजगार के लिए दर-दर की ठोकर खा रहा है। जिसके विरोध में कांग्रेस ने भारत बंद का निर्णय लिया है। जनसंपर्क कर समर्थन मांगने वालों में पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, निवर्तमान सभासद शम्मी प्रकाश, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, धीरेंद्र तड़ियाल, नितिन वर्मा, वैभव त्यागी, सदाकत अली जैदी, अभिषेक इलियास, गिरीश सप्पल, प्रशांत शर्मा, कितेश जायसवाल, मोहम्मद अर्शी, नवीन गुप्ता, विकास शर्मा, राजीव शर्मा, गगन सेठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, चकराता मेें भी कार्यकर्ताओं ने बंद को सफल बनाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। शहर अध्यक्ष सुनील जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों से समर्थन मांगा। बैठक में परिषद के उपाध्यक्ष चंदन रावत, कमल रावत, नैन सिंह राणा, प्रताप चौहान, राम सिंह चौहान, कुंवर सिंह, केशर चौहान, गीताराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फूल देकर करेंगे प्रतिष्ठान बंद करने की अपील
सेलाकुई। सहसपुर में भी कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष यामीन अंसारी और ब्लॉक अध्यक्ष गुलफाम जान के नेतृत्व में बैठक कर बंद को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि सोमवार को सभी कार्यकर्ता सुबह 10:30 बजे सहसपुर में इकट्ठा होंगे। जिसके बाद सहसपुर, सेलाकुई, झाझरा, सुद्धोवाला के बाजारों को शांतिपूर्ण ढंग से बंद कराया जाएगा, जो व्यापारी दुकानों को बंद नहीं करेगा। उन्हें फूल देकर भारत बंद के समर्थन में प्रतिष्ठानों को बंद करने की अपील की जाएगी। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री किशन लाल शर्मा, प्रशांत रमोला, मेेर सिंह, अर्जुन सिंह, आकिल अहमद, संजय सैनी, डॉ. इकबाल सिद्दकी, अकरम सलमानी, मोहम्मद असलम, मोहम्मद शहजाद, अशफाक, प्रशांत रमोला, डॉ. इकबाल सिद्दकी, तनवीर आहमद दि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें