फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बंद का मांगा समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस के आहूत बंद को लेकर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोईवाला बाजार के व्यापारियों से बंद का समर्थन करने के लिए अनुरोध किया। कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया है। डोईवाला में कांग्रेस के साथ उनके अनुषांगिक संगठन युकां, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई आदि के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में मुख्य बाजार रेलवे रोड़, ऋषिकेश रोड़, देहरादून रोड़ और मिल रोड़ आदि मुख्य बाजारों में अभियान चलाकर व्यापारियों से सहयोग मांगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी ने बताया कि डोईवाला परिक्षेत्र में बंद कराने के लिए संगठित तरीके से काम करते हुए सेक्टरवार जिम्मेदारियां दी गई हैं। व्यापारियों से बंद को समर्थन करने का आह्वान किया गया है। इस दौरान युकां प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री, गन्ना समिति अध्यक्ष ईश्वरचंद पाल, अशोक पाल, महेश रावत, पन्नालाल गोयल, प्रवीण गुप्ता, गौरव मल्होत्रा, सुरेंद्र खालसा, विनोद चौहान, रणजीत सिंह, जसवंत सिंह, मधु थापा, राजेश शिंगारी, रहमान भुट्टो आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें