जवानों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताएंगे जंगलीश्रीनगर। उत्तराखंड वन विभाग के ब्रांड एंबेसडर जगत सिंह जंगली बीएसएफ के जवानों को पर्यावरण व हिमालय संरक्षण के बारे में बताएंगे। 11 सितंबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जगत सिंह जंगली इस संबंध में प्रस्तुतीकरण देंगे।
उत्तराखंड वन विभाग के ब्रांड अंबेसडर जगत सिंह जंगली ने बताया कि उन्हें बीएसएफ निदेशालय से इस संबंध में पत्र प्राप्त हुआ है। जगत सिंह जगली इससे पूर्व भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण व हिमालय संरक्षण से संबंधित प्रस्तुतीकरण दे चुके हैं। वहीं रुद्रप्रयाग जनपद में जंगली का मिश्रित वन लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बना हुआ है। कई विश्वविद्यालयों के शोध छात्रों के साथ ही विदेशी शोध छात्र भी उनके मिश्रित वन का भ्रमण कर चुके हैं।
.....................
राजीव