फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 सितंबर से देवलगढ़ में प्रतियोगिताएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एचएन बहुगुणा राजकीय इंटर कॉलेज देवलगढ़ के स्वर्ण जयंती समारोह के परिप्रेक्ष्य में 16 सितंबर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। प्रतिभागियों का विवरण स्मारिका में प्रकाशित होगा।
विज्ञापन

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा इसी विद्यालय से पढ़े हैं। आयोजन को वृहद रुप देने के लिए देवलगढ़ सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में 16 सितंबर को संकुल संसाधन केंद्र देवलगढ़ में क्षेत्र के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की शैक्षिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुलेख, निबंध, सामान्य ज्ञान व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। वहीं 23 सितंबर को बुघाणी के समीप नैखेतू मैदान में स्व. एचएस खत्री की पुण्य स्मृति में ग्रामीणों की रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। समिति के अध्यक्ष कुंजिका प्रसाद उनियाल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव प्रसाद ने बताया कि निबंध में देवलगढ़ क्षेत्र के विकास में स्व. बहुगुणा का योगदान, स्थानीय स्तर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका और विद्यालयों में घटती छात्र संख्या के कारण एवं निदान जैसे विषय रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें