देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी (नैखरी) में छात्र संघ अध्यक्ष पद पर प्रदीप सिंह और विवि प्रतिनिधि (यूआर) पद पर संदीप सिंह निर्विरोध चुने गए। अन्य पदों पर नामांकन न होने से पद रिक्त रह गए हैं। वहीं राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में छात्र संघ पर पहाड़ी छात्र सेना ने कब्जा कर लिया। यहां बलवंत सिंह अध्यक्ष और राधा सचिव चुनी गई।
शनिवार शाम डिग्री कॉलेज देवप्रयाग के निर्वाचन अधिकारी डा. अशोक मंदोला ने चुनाव परिणाम घोषित किया। अध्यक्ष पद पर बलवंत सिंह 167 मतों से जीते। उपाध्यक्ष पद पर कुसुम को 227 मत मिले। उनकी प्रतिद्वंद्वी रश्मि पंचपुरी को 70 मत मिले। सचिव पद पर राधा को 216 मत मिले। कोषाध्यक्ष पर नीरज पंचपुरी ने 230 मत हासिल कर जीत दर्ज की। सहसचिव पद पर रश्मि और छात्रा प्रतिनिधि पद पर काजल निर्विरोध चुने गए। वहीं यूआर पद पर संजय भट्ट 69 मतों से विजयी रहे।