फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र गुटों के संघर्ष में नव निर्वाचित छात्र संघ सचिव घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव के एक दिन बाद दो छात्र गुटों में भिड़ंत हो गई, जिसमें नवनिर्वाचित छात्रसंघ सचिव रामप्रकाश सहित छह छात्र चोटिल हो गए। दोनों पक्षों की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को बिड़ला परिसर के दो छात्रों गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों गुटों के छात्रों ने एक-दूसरे पर ईंट व रॉड से वार करने का आरोप लगाया है। भिड़ंत में बिड़ला परिसर के नव निर्वाचित छात्रसंघ सचिव राम प्रकाश, रॉबिन सिंह, गोपी व दूसरे गुट के दीपेश भंडारी, तरुण रौथाण व अंकित चोटिल हो गए। नव निर्वाचित छात्र संघ सचिव राम प्रकाश ने आरोप लगाया कि शनिवार करीब साढे़ तीन बजे वह साथी रॉबिन व गोपी के साथ बाइक में श्रीकोट की ओर जा रहे थे। घस्या महादेव में करीब 40-50 लड़कों ने उन पर ईंट, पत्थर फैंकना शुरू कर दिया। कुछ छात्रों ने उन पर रॉड से भी वार किया, जिससे रॉबिन के सिर व आंख पर चोट आई। वहीं दूसरे गुट के दीपेश भंडारी ने आरोप लगाया कि आर्यन छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने उन पर जानलेवा हमला किया। हमले में दीपेश भंडारी व तरुण रौथाण के सिर पर चोटें आई।
छात्रसंघ सचिव रामप्रकाश रैम्स व देवकांत देवराड़ी ने समर्थकों के साथ कोतवाली में आकर हंगामा किया। राम प्रकाश रैम्स का आरोप था कि पुलिस उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें