फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण और तलवाड़ी में एबीवीपी ने मारी बाजी-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण/थराली। राजकीय महाविद्यालय गैरसैंण और थराली के तलवाड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बाजी मारी। राजकीय महाविद्यालय गैरसैंण में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के कलम सिंह ने सूरज कुमार को आठ मतों से हराया। कलम सिंह को 168 व सूरज कुमार को 160 मत मिले।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर हरिवंश शाह और सचिव पद पर संतोष पुंडीर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। थराली के राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी की भावना ने सूरज सिंह को 67 वोट से हराया। भावना को 243 व सूरज सिंह को 176 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर योगेश पंत जीते। योगेश को 234 और रोहित कुमार को 162 वोट पड़े। सचिव पद सूरज सिंह रावत ने बाजी मारी। सूरज सिंह रावत को 235 और सुनील सिंह को 180 वोट मिले। सहसचिव पद पर राजेश सिंह (263 वोट) ने अपने प्रतिद्वंद्वी राहुल (133) को पराजित किया। विवि प्रतिनिधि में कैलाश पिमोली (141) ने मोनिका (85) को पराजित किया। विजयी प्रत्याशियों ने विजय जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें