फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत प्रतियोगिता में नेपाली संस्कृत विद्यालय अवव्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृत प्रतियोगिता में नेपाली संस्कृत विद्यालय अवव्ल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग की सभी प्रतियोगिताओं में श्री नेपाली संस्कृत विद्यालय ऋषिकेश ने बाजी मारी। समापन पर विजेताओं को पुरस्कार देकर उत्साहवर्द्धन किया गया।
विज्ञापन

संस्कृत प्रतियोगिता के दूसरे दिन संस्कृत भाषण, नाटक, समूह गान, नृत्य, संस्कृत वाद विवाद, श्लोकोच्चारण की प्रतियोगिताएं हुईं। नृत्य प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में हिमालयी आयुर्वेदिक मेडिकल प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज छिद्दरवाला द्वितीय, राजकीय इंटर कॉलेज रानीपोखरी तृतीय स्थान पर रहे। समूह गान में संस्कृत नेेपाली विद्यालय ऋषिकेश प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऋषिकेश द्वितीय, श्री 108 बाबा काली कमली महाविद्यालय ऋषिकेश तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शमशेरगढ़ और सरस्वती विद्या मंदिर कोटि अठूरवाला, हरीशचंद गुप्ता कन्या इंटर कॉलेज ऋषिकेश का प्रदर्शन सराहनीय रहा। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा कि संस्कृत के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए ठोस कार्ययोजना की आवश्यकता है। प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने बताया कि उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के निर्देशानुसार प्रतियोगिता उत्साहजनक रूप में आयोजित हुई। आयोजन में संयोजक रत्नेश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष कमल कुमार, बीडी ममगाईं, जेपी चमोली, डीएस कंडारी, अश्वनी गुप्ता, ओमप्रकाश काला, आलोक जोशी, आशुतोष डबराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें