फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक विकास योजना पर दिए विशेषज्ञों ने सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय पॉलीटेक्निक श्रीनगर की ओर से संचालित सामुदायिक विकास योजना की सलाहकार कार्यकारी समिति (एडब्लूसी) की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विषय विशेषज्ञों ने विभिन्न रोजगारपरक कल्याणकारी योजनाओं को चलाने के सुझाव दिए गए।
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक में आयोजित समिति की बैठक का शुभारंभ प्राविधिक शिक्षा निदेशालय के उप निदेशक एसके वर्मा ने किया। उन्होंने समिति के मुख्य समन्वयक को सुझावों पर अमल करने को कहा। मुख्य उद्यान विशेषज्ञ डा. सतीश मिश्र ने फूलों की खेती, मशरूम उत्पादन और मधुमक्खी पालन को स्वरोजगार से जोड़ने की उपाय बताए। रेशम निरीक्षक राजीव कुमार ने रेशम उद्योग हेतु कीट पालन और प्रशिक्षण की जानकारी दी। उत्तराखंड खादी ग्रामोद्योग के प्रबंधक जीएस मेहरा ने सूती वस्त्रों पर जोर देते हुए स्वरोजगार के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। सामुदायिक विकास योजना के ट्रेनर खुशी राम भट्ट ने व्यवसायिक खेती एवं स्वरोजगार कार्यक्रम पर जोर दिया। जबकि पॉलीटेक्निक के सिविल विभागाध्यक्ष विवेक गोयल ने कहा कि योजना संचालन के लिए नजदीकी संस्थाओं से सहयोग लिया जाना चाहिए। कार्यक्रम समन्वयक प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि जिले में 5 स्थानों पर प्रशिक्षण केंद्र संचालित हो रहे हैं, जिनमें 236 प्रशिक्षणार्थी हैं। योजना के समन्वयक/पॉलीटेक्निक श्रीनगर के प्रधानाचार्य एसके सिद्दकी ने बताया कि योजना के तहत ग्रामीण युवाओं, बेरोजगारों व निशक्तजनों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। कार्यक्रम का संचालन एमएम पटवाल ने किया। इस अवसर पर सुशील बहुगुणा, विनोद डोभाल, केएस मेहरा व मनोज जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें