श्रीनगर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 9 सितंबर को पर्यटन नगरी खिर्सू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर की पूर्व गाइनोकोलाजिस्ट डा. गरिमा नैथानी ने बताया कि पहली बार दूरस्थ क्षेत्र में इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच के साथ ही उन्हें निशुल्क दवाईयां भी वितरित की जाएगी। साथ ही जिन गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की नितांत आवश्यकता होगी उन्हें 50 फीसदी रियायती दर पर सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी। इस दौरान स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डा. बीपी नैथानी की ओर से पर्यटन नगरी में स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।