थराली/गैरसैंण/आदिबदरी। शुक्रवार को थराली, ग्वालदम, गैरसैंण और आदिबदरी में बाल विकास विभाग की ओर से राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के समापन पर गोष्ठी और जन-जागरूकता रैली निकाली गई। थराली के ब्लॉक सभागार में आयोजित गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालदम की डा. शशि तिवारी और अजय प्रभाकर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं के लिए संतुलित आहार की जानकारियां दीं। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी डीडी उनियाल, अतुल गुर्साइं, प्रवीन नेगी, महावीर रावत, मुन्नी पंवार आदि मौजूद थे।
ग्वालदम में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बाल पोषण के टिप्स दिए। वहीं गैरसैंण के मैहलचौंरी में आयोजित पोषण दिवस पर सीएचसी गैरसैंण के डा. मणिभूषण पंत ने बच्चों और महिलाओं के सर्वांगीण पोषण की जानकारियां दीं। वहीं आदिबदरी में भुवनेश्वरी महिला आश्रम और बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित गोष्ठी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शिशु और महिलाओं के संतुलित पोषण के बारे में बताया गया। इस दौरान 130 शिशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मी कमला नेगी, भरत रावत, भागीरथी नेगी और रणजीत बिष्ट आदि मौजूद थे।
फोटो
टीकाकरण एवं स्तनपान कक्ष का शुभारंभ
पौड़ी। जिला महिला अस्पताल में बच्चों और महिलाओं की सुविधा के लिए टीकाकरण कक्ष एवं स्तनपान कक्ष का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीएस जंगपांगी ने कक्ष का शुभारंभ करते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुविधा के लिए अस्पताल में इन कक्षों को बनाया गया है। अस्पताल में छोटे बच्चों के साथ आने वाली महिलाएं अलग से बने कक्ष में स्तनपान करा सकेंगी। बच्चों के टीकाकरण के लिए भी कक्ष बनाया गया है। कार्यक्रम में अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डा. मेघना असवाल व विधायक प्रतिनिधि जगत किशोर बर्त्वाल आदि मौजूद रहे।