गोपेश्वर/जोशीमठ। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से आयोजित दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। दशोली ब्लॉक में सीनियर व जूनियर वर्ग के संस्कृत नाटक में संस्कृत महाविद्यालय मंडल व उमावि हरमनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्कृत समूह गान में जीजीआईसी गोपेश्वर-जीआईसी गोपेश्वर अव्वल रहा।
संस्कृत समूह नृत्य में जीजीआईसी गोपेश्वर-नेशनल पब्लिक जूहा स्कूल नैग्वाड़, संस्कृत वाद-विवाद में आदर्श इंटर कॉलेज नंदप्रयाग-जीआईसी नंदप्रयाग, संस्कृत आशुभाषण में संस्कृत महाविद्यालय मंडल-जीआईसी गोपेश्वर प्रथम रहा। श्लोकोच्चारण में सीनियर और जूनियर दोनों वर्गों में संस्कृत महाविद्यालय मंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दशोली और पोखरी ब्लॉक में संस्कृत प्रतियोगिता का समापन बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने किया। विधायक ने सभी अव्वल प्रतिभागियों से आगे भी लगन और मेहनत करने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रतियोगिता प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद मालगुड़ी, खंड शिक्षा अधिकारी जीएल सैलानी, ब्रह्मानंद किमोठी, भाष्कर चंद्र बलोनी, राकेश त्रिपाठी, वत्सला सती, रंजना रावत, राजेश्वरी, किशोर सिंह, महेश चंद्र किमोठी, पान सिंह नेगी आदि मौजूद थे।