फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने केंद्रीय विद्यालय में ई-लर्निंग कक्षाओं के संचालन पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने शुक्रवार को केवि गोपेश्वर के कक्षा-कक्षों का निरीक्षण किया और कक्षा में पहुंचकर छात्र-छात्राओं का ज्ञान परखने के लिए कई सवाल भी पूछे। इसके बाद डीएम ने विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक ली। उन्होंने बच्चों के ज्ञानवर्द्धन के लिए पुस्तकालय में पुस्तकें उपलब्ध कराने और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ई-लर्निंग कक्षाएं शुरू करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

विद्यालय सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने विद्यालय में रंग-रोगन करवाने के निर्देश विद्यालय प्रशासन को दिए। उन्होंने विद्यालय के लिए एक किलोवाट का इनवर्टर क्रय करने के लिए शीघ्र प्रस्ताव जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने, विद्यालय भवन के लिए लीसा फैक्सी बैंड के समीप चयनित भूमि पर शीघ्र भवन निर्माण करवाने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य पीएन वत्स ने बताया कि विद्यालय में चार शिक्षकों की संविदा पर नियुक्ति की गई है। इससे पूर्व डीएम ने बालक-बालिका के लिए बने अलग-अलग शौचालयों का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर सीएमओ तृप्ति बहुगुणा, मुख्य कोषाधिकारी वीरेंद्र कुमार, नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक योगेंद्र धस्माना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें