गौचर/नारायणबगड/गैरसैंण। गौचर, नारायणबगड़ और गैरसैंण के मेहलचौंरी में आयोजित खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। इस दौरान प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
गौचर में आयोजित कर्णप्रयाग ब्लाक की संस्कृति प्रतियोगिता के संस्कृत नाटक के जूनियर वर्ग में राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौटी और सीनियर वर्ग में जीआईसी उज्जवलपुर प्रथम रहा। समूह गान के जूनियर वर्ग में जीजीआईसी गौचर और सीनियर वर्ग में जीजीआईसी कर्णप्रयाग प्रथम रहा। समूह नृत्य के जूनियर और सीनियर वर्ग में जीजीआईसी गौचर ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग की श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर प्रथम और जूनियर वर्ग की आशुभाषण प्रतियोगिता में जीजीआईसी कनखुल प्रथम स्थान पर रहा। दूसरी ओर नारायणबगड़ में आयोजित प्रतियोगिता के सीनियर और जूनियर वर्ग के समूह गान में जीजीआईसी नारायणबगड़ प्रथम स्थान पर रहा, जबकि सीनियर वर्ग के समूह नृत्य में जीआईसी भगोती और जूनियर वर्ग में जीआईसी नारायणबगड़ प्रथम रहे। संस्कृत नाटक के सीनियर वर्ग में जीजीआईसी नारायणबगड़ और जूनियर वर्ग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक खैनोली प्रथम रहे। श्लोकोच्चारण के सीनियर वर्ग में जीजीआईसी नारायणबगड़ और जूनियर वर्ग में जीआईसी नारायणबगड़ प्रथम रहा।
गैरसैंण ब्लाक की मेहलचौंरी में आयोजित प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में संस्कृत भाषा नाटक और समूह गान प्रतियोगिता में राइंका मेहलचौरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आशुभाषण में राइंका मेहलचौरी और श्लोकोच्चारण में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैंण प्रथम रहा। जूनियर वर्ग की संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में राइंका मेहलचौरी, समूहगान, समूह नृत्य, श्लोकोच्चारण, आशुभाषण और वाद विवाद में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस दौरान कर्णप्रयाग कार्यक्रम के ब्लाक संयोजक बालकृष्ण उपाध्याय, गैरसैंण में आरएस नेगी सहित खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षक मौजूद थे।