फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंदोली सड़क 14 दिन बाद खुली, राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। ब्लाक से मुंदोली गांव को जोड़ने वाली सड़क लोनिवि ने शुक्रवार को 14 दिन बाद वाहनों के लिए खोल दी। यहां हाटकल्याणी और गमलीगाड़ सहित अन्य जगह-जगह भूस्खलन से सड़क बंद थी। सड़क खुलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

ब्लाक के उलंग्रा, कांडेई, ल्वाणी, सूया और हरनी सहित एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाली सड़क देवाल-मुंदोली 25 अगस्त से बंद थी, जिससे ग्रामीण 8 से 10 किमी की पैदल दूरी तय कर बाजार पहुंचे थे। लगातार मांग के बाद शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग ने मुंदोली मोटर मार्ग को वाहनों के लिए खोल दिया। ईई विजय कुमार ने बताया कि मार्ग पर आए मलबे को हटा दिया गया है। वहीं कुलिंग-वाण 15 जुलाई से और देवाल-बेराधार मोटर मार्ग 22 अगस्त से बंद पड़े हैं। पूर्व ब्लाक प्रमुख डीडी कुनियाल ने ब्लाक के बंद मोटर मार्गों को जल्द खोलने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें