फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी में लगातार दूसरे दिन शक्ति प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज में लगातार दूसरे दिन छात्र संगठनों का शक्ति प्रदर्शन हुआ। बृहस्पतिवार को एनएसयूआई और सत्यम शिवम संगठन ने अपने प्रत्याशियों के लिए जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं।
बृहस्पतिवार को पहले एनएसयूआई ने डीएवी में जुलूस निकाला। एनएसयूआई के जुलूस में भारी संख्या में छात्र शामिल हुए। संगठन के अध्यक्ष पद प्रत्याशी आदित्य बिष्ट ने सभी से हाथ जोड़कर वोट देने की अपील की। कॉलेज परिसर के बाहर से जुलूस गाजे बाजे के साथ कॉलेज पहुंचा। इस दौरान रंग बिरंगे कपड़ों के साथ ही गुब्बारे और जमकर आतिशबाजी में नियम धुआं धुआं हो गए। इसके बाद कॉलेज में सत्यम शिवम प्रत्याशी सचिन नैथानी जुलूस लेकर पहुंचे। उनके जुलूस में भी भारी भीड़ ने नियमों को हवा कर दिया। सचिन ने सभी से वोट देने की अपील की। उधर, लगातार दूसरे दिन नियमों की धज्जियां उड़ती रही और कॉलेज प्रशासन और पर्यवेक्षक मौन रहे। किसी ने भी छात्रों को रोकने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


होते होते बचा विवाद
डीएवी कॉलेज में जिस वक्त सत्यम शिवम संगठन का जुलूस निकल रहा था तो एक किनारे खड़े एबीवीपी के कार्यकर्ता भी अपने प्रत्याशी जितेंद्र बिष्ट के लिए नारेबाजी करने लगे। इससे कुछ छात्रों में टकराव हो गया। मौके पर मौजूद वरिष्ठ छात्र नेताओं और पुलिसकर्मियों ने माहौल को शांत किया। इससे बड़ा विवाद होते होते बच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें