फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती। भाजपा नरेंद्रनगर ग्रामीण मंडल द्वारा बृहस्पतिवार को चौदहबीघा में बूथ स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक में केेंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर उन्होंने आसन्न लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं से केेंद्र की सभी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके अलावा उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर घर घर जाकर लोगों की समस्याओं का संज्ञान लेने और उनके समाधान कराने की बात कही। बैठक में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुलियाल वेदेमातरम्, राकेश भट्ट, नलिन भट्ट, जयप्रकाश कोठारी, रोशन रतूड़ी, गोपाल चौहान, भगवती रतूड़ी, धुमन थलवाल, विशंबर, अजय उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें