फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई की बात पर मुंह छुपा रहे भाजपाई
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती। बढ़ती महंगाई के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी मुनिकीरेती ढालवाला के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को ढालवाला चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर खोखले वादे करके जनता को गुमराह करने के आरोप जड़े।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को ढालवाला चौक पर एकत्र हुए कांग्रेस नगर अध्यक्ष महावीर खरोला ने कहा कि केंद्र सरकार की नाकामी के कारण देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। कभी पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों पर कांग्रेस को घेरने वाले भाजपाई अब महंगाई की बात पर मुंह छुपा रहे हैं। गरीब तबका महंगाई की मार से परेशान है, लेकिन राज्य और केंद्र सरकारें लोगों को मूलभूत मुद्दों से भटका रही हैं। केंद्र सरकार रॉफेल डील के जरिये देश के सबसे बड़े घोटाले को अंजाम देने लगी है। प्रदर्शनकारियों में दिनेश सकलानी, दीपक थलवाल, अजय रमोला, राजेश थलवाल, विनोद सकलानी, लक्ष्मण राजभर, छांगुर प्रसाद, मनन द्विवेदी, विपिन रावत, ऋतिक कुमार, पद्मा सेमवाल, पारो भंडारी, विजेंद्र पयाल, यशवीर पंवार, सुशील पयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें