संस्कृत अकादमी में ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताएं शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। मुनिकीरेती स्थित श्रीदर्शन संस्कृत महाविद्यालय में नरेंद्रनगर ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारंभ बृहस्पतिवार को ट्रस्ट के प्रबंधक संजय शास्त्री व अध्यक्ष शिक्षाविद् बंशीधर पोखरियाल ने किया। मुख्य अतिथि संजय शास्त्री ने संस्कृत के प्रचार प्रसार के लिए अकादमी के प्रयासों की सराहना की। खंड शिक्षा अधिकारी ओपी वर्मा ने प्रतियोगी शिक्षकों व विद्यार्थियों की सराहना की। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में संस्कृत समूह नृत्य, संस्कृत समूहगान, आशु भाषण, संस्कृत वाद विवाद, श्लोक उच्चारण व संस्कृत नाटक आदि प्रतियोगिताएं होंगी। इस मौके पर एके सिंह, जयवीर सिंह, ऊषा तिवारी, सच्चिदानंद, रामकृष्ण पोखरियाल, सुशील चमोली, सुरेश भट्ट, रजनी लखेड़ा, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राधा मोहन, कार्यक्रम संयोजक रामकुमार वर्मा, शांति प्रसाद, डॉ. दिनेश भारद्वाज, श्रवण कुमार, लक्ष्मण सिंह रावत, रामाश्रय सिंह, आलोक पांडे, आशीष व्यास आदि मौजूद रहे।