फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खदरी में घुसे हाथी ने रौंदी धान की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
खदरी में घुसे हाथी ने रौंदी धान की फसल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। ग्रामसभा खदरी खड़कमाफ के खादर क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार रात करीब नौ बजे वन विभाग द्वारा खोदी गई सुरक्षा खाई को पार कर एक ने हाथी कई किसानों की धान की फसल रौंद डाली। हाथियों के आतंक से आजिज किसानों ने सोमवार को रेंज कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है।
ग्रामसभा खदरी खड़कमाफ खादर क्षेत्र के किसान मुन्ना सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे एक हाथी वन विभाग द्वारा खोदी गई सुरक्षा खाई लांघ कर गांव में घुस आया था। इसके बाद हाथी ने कई खेतों में खड़ी धान की फसल रौंद डाली। खेत में हाथी घुसने की जानकारी होने पर ग्रामीणों शोर मचाकर और पटाखे फोड़ कर किसी तरह हाथी को भगाया। इसके बाद वन विभाग की टीम सूचना पाकर खादर क्षेत्र पहुंची, लेकिन हाथी का कोई पता नहीं चला सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जंगली हाथी लगातार गांव में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन वन विभाग कोई मुकम्मल इंतजाम नहीं कर पा रहा है। हाथियों को रोकने के लिए खोदी गई सुरक्षा खाई बरसात के कारण मलबा भर गई है। इससे हाथी आसानी से गांव में घुस आते हैं। हाथी अब तक चंदन सिंह, बलवीर सिंह, धर्मपाल नेगी आदि किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा चुका है। ग्रामीणों ने शीघ्र खाई खुदान कराने और फसलों की सुरक्षा की मांग की है। उक्त कार्य में लापरवाही बरतने पर सोमवार को वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है। इस दौरान विनोद जुगलाण, मुन्ना सिंह, राय सिंह, शेखर, शेर सिंह, सोहन, शिवपाल सिंह, अभिषेक, सोनू, रामचंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें