फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय हित में काम करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला की नवनिर्वाचित नई और पुरानी प्रबंध कार्यकारिणी के लिए बृहस्पतिवार को विद्यालय की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी ने विद्यालय की बेहतरी के लिए हर स्तर पर प्रयास करने का वादा किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र के पुराने पब्लिक इंटर कॉलेज का गौरवमयी इतिहास रहा है। विद्यालय ने तमाम क्षेत्रों के लिए प्रतिभाएं दी हैं। पूर्व विधायक और लंबे समय तक विद्यालय प्रबंधक रहे रणजीत सिंह वर्मा ने कहा कि विद्यालय की गरिमा बनाया रखने नई प्रबंध कार्यकारिणी का दायित्व होगा। नवनिर्वाचित प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा कि शिक्षकों, शिक्षणेत्तर और प्रबंध कार्यकारिणी में तालमेल से बेहतर काम किया जाएगा। प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने कार्यकारिणी को विश्वास में लेकर बेहतर शैक्षिक वातावरण निर्माण करने की बात कही। समारोह में विद्यालय अध्यक्ष रणजीत सिंह वर्मा, अनिल सेनी, रणजोध सिंह, त्रिलोक सिंह, उम्मेद वोरा, नरेंद्र नेगी, हरवंश सिंह, विक्रम सिंह नेगी, दरपान बोरा, रूपचंद, बीडी ममगाईं, अजीत सिंह, कुंवर सिंह मनवाल, ईश्वरचंद पाल, इस्लामुदीन, जेपी चमोली, नरेश वर्मा, अश्वनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें