फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य के लिखित आश्वासन पर मानें छात्र, प्रशासनिक भवन का ताला खोला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घाट। राजकीय महाविद्यालय घाट के भवन निर्माण और प्रवक्ताओं की मांग के लिए आंदोलन कर रहे छात्रों ने प्राचार्य के लिखित आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने मांगों को लेकर प्राचार्य का घेराव कर मुख्य प्रशासनिक भवन पर तालाबंदी कर दी थी। बृहस्पतिवार को भी महाविद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर प्राचार्य से मांगों को पूरा करने की मांग की। बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे प्राचार्य केएन बरमोला मौके पर पहुंचे और छात्र-छात्राओं को मांगों का लिखित आश्वासन दिया। प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। साथ ही अंग्रेजी प्रवक्ता की तैनाती के लिए निदेशालय स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लिखित आश्वासन के बाद छात्रों ने मुख्य प्रशासनिक भवन का ताला खोल दिया। इस मौके पर छात्र नेता दीपक रतूड़ी, पुरुषोत्तम सती, तृप्ति अग्रवाल, हेमा, सोनिया, आरती, दीपा, मोनिका, बबीता, रूपा, महेंद्र, प्रदीप, मनोज रावत और लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें