गोपेश्वर। मंडल घाटी के भदाकोटी गांव की एक महिला ने बालखिला नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने देर शाम तक महिला की खोज की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा।बृहस्पतिवार को पुष्पा देवी पत्नी स्वर्गीय रामचंद्र सेमवाल, ग्राम भदाकोटी ने बालखिला नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने यह देखा और मौके पर पहुंचे, लेकिन नदी उफान पर होने के कारण पुष्पा का कुछ पता नहीं चला।