फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल आज
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती। खेल निदेशालय के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, नरेंद्रनगर की ओर से ओपन पुरुष वर्ग के फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन छह मैच खेले गए। प्रतियोगिता के तहत अलग अलग मुकाबलों में विभिन्न टीमों ने जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन

मुनिकीरेती स्थित स्टेडियम में बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि भरत सिंह पंवार व सामाजिक कार्यकर्ता आशीष राय ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मैच एलजेएफसी व मुनिकीरेती इलेवन के मध्य खेला गया। जिसमें मुनिकीरेती इलेवन 2-1 से विजेता रही। दूसरा मुकाबला रायल स्टाइकर व एनएफयू क्लब के बीच हुआ। इसमें संदीप लटवाल के दो गोल से एनएफयू क्लब ने 3-2 से जीत दर्ज कराया। तीसरा मैच एसजीआरआर व चौदहबीघा के मध्य खेला गया। जिसमें एसजीआरआर ने 4-2 से जीत हासिल की। चौथा मैच गोरखा इलेवन व पॉलीटेक्निक कॉलेज नरेंद्रनगर के मध्य खेला गया। जिसमेें आदर्श के 2 गोल से गोरखा इलेवन 6-0 से मैच जीतने में सफल रहा। पांचवां मैच कैंपटी व पीएलपीसी नरेंद्रनगर के बीच हुआ। जिसमें पीएलपीसी नरेंद्रनगर ने 6-0 से मैच जीत लिया। छठा मुकाबला पूर्णानंद क्लब व नई टिहरी के मध्य खेला गया, जिसमें नई टिहरी ने जीत हासिल कर अगले चक्र में प्रवेश किया। फुटबॉल मैच के निर्णायक मंडल में सुनील भारद्वाज, दीपक, सनंत, रवि, मिथुन, तरनजीत व कुलदीप शामिल थे। शेष सभी मुकाबले बृहस्पतिवार को खेले जाएंगे। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी कृष्ण कुमार, आकाश, भानु, रवि शर्मा, दैर सिंह, प्रशासनिक अधिकारी साधुराम, गंभीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें