फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अक्तूबर से गढ़वाल मंडल में निकलेगी यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल समिति का 3 अक्तूबर से हिमालयी संरक्षण अभियान का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। हिमालय क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने, पर्यावरण जागरूकता प्रदूषण नियंत्रण और पर्यटन की दृष्टि से हवाई व सड़क मार्गों को विकसित किए जाने सहित अन्य उद्देश्यों के लिए यात्रा निकाली जा रही है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश महामंत्री नवीन चंद्र वर्मा ने बताया कि 4 अक्तूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत अभियान को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रथम चरण में 2 अप्रैल 2015 को हल्द्वानी से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, धारचूला, बागेश्वर, कर्णप्रयाग व गैरसैंण तक रैली निकाली गई थी। दूसरे चरण में गढ़वाल में पर्यावरण जागरूकता के लिए अभियान शुरू किया जा रहा है। वर्मा ने बताया कि अभियान शुरू करने से पूर्व प्रस्तावित रूट पर व्यापारियों के साथ बैठक की जाएगी। इसी क्रम में वह यात्रा व्यवस्थापक हर्षवर्धन पांडे के साथ 6 सितंबर (आज) प्रथम चरण के समापन स्थल रानीखेत से द्वाराहाट, गैरसैंण व कर्णप्रयाग, 7 सितंबर को चमोली, 8 सितंबर को ऊखीमठ व रुद्रप्रयाग, 9 सितंबर को श्रीनगर, नई टिहरी व उत्तरकाशी और 10 सितंबर को बड़कोट, पुरोला व विकासनगर में तैयारियों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें