फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह से मानदेय न मिलने पर मनरेगा कर्मियों का कार्यबहिष्कार शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के मनरेगा कर्मियों को विगत चार माह से मानदेय भुगतान न होने पर कर्मियों ने बुधवार से कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया। संगठन ने एक सप्ताह के भीतर मानदेय का भुगतान न किए जाने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन के साथ ब्लाक मुख्यालय पर तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विकासखंड में मनरेगा के विभिन्न कार्यों के संचालन में तैनात करीब 20 कर्मियों को मई माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। मनरेगा कर्मचारी संगठन के ब्लाक अध्यक्ष विपिन भंडारी व सचिव प्रकाश नेगी ने बताया कि चार माह से वेतन भुगतान न होने से कर्मियों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। कहा कि मनरेगा के तहत गांवों में संचालित किए जा रहे कार्यों की देखरेख व अन्य कार्यों के लिए कर्मियों को प्रतिमाह पांच सौ का यात्रा भत्ता दिए जाने का प्रावधान था, लेकिन आठ वर्षों से कर्मियों को उसका भी भुगतान नहीं किया गया है। कर्मियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के भीतर कर्मियों को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन आंदोलन के साथ ही ब्लाक मुख्यालय पर तालाबंदी शुरू कर दी जाएगी। इस मौके पर विकास राणा, अरविंद रावत, मकान सिंह, मनवीर सिंह, भगत राणा, शैलेंद्र पंवार, राजेश, विवेक बडोनी, रूप सिंह, कुलदीप सिंह, मुकेश भट्ट, संजय बलूड़ी आदि ने आक्रोश व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें