फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीतियों में भाजपा का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/गौचर। साधन सहकारी समिति के साथ ही भेषज संघ, सहकारी बैंक और डीसीडीएफ में चुने जाने वाले प्रतिनिधियों में भाजपा का दबदबा रहा। चुनाव अधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि बुधवार को कर्णप्रयाग के ईड़ाबधाणी सहकारी समिति में वाग सिंह अध्यक्ष और कांति प्रसाद डिमरी उपाध्यक्ष बने। सत्य प्रसाद वैष्णव और रेखा रानी को सहकारी बैंक, दिनेश जोशी को भेषण संघ और दुर्गा प्रसाद थपलियाल को डीसीडीएफ के लिए प्रतिनिधि चुना गया।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष अनुज डिमरी ने बताया कि समितियों के चुनावों में सभी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। दूसरी ओर गौचर के रानीगढ़ साधन सहकारी समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी चुने गए, जबकि डीसीडीएफ प्रतिनिधि के लिए बसपा के कमलचंद ने भी बाजी मारी। समिति के लिए कैलाश केडियाल अध्यक्ष और शोभा देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। बैंक प्रतिनिधि के लिए अनूप नेगी और गजेंद्र नयाल, भेषज संघ के लिए दलबीर कनवासी और आनंद सिंह, डीसीडीएफ के लिए कृष्ण चंद्र केडियाल और बसपा के कमलचंद निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी लखपत सिंह रावत और राजकीय पर्यवेक्षक सहकारिता पूजा चौहान की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें