फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने निकाली भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपलकोटी। जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी में श्रीकृष्ण झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के सात सदनों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्रों ने एक से बढ़कर एक मनोहारी झांकियों की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य भगवान सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में पढ़ाई के साथ ही रचनात्मक क्रियाकलाप की सोच का विकास होता है। श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेम, करुणा, कर्म और मानवता की प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केके डिमरी, बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, डा. मुकेश उनियाल, डा. विकास पोखरियाल और कुलवीर बिष्ट आदि मौजूद थे। संचालन शिक्षक सदर सिंह कैंतुुरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें