फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवाल के पिनाऊं गांव में बढ़ा राशन का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। पैदल मार्ग और पुलिया क्षतिग्रस्त होने से पिनाऊं गांव का दो माह से ब्लाक मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है। ऐसे में गांवों में राशन की आपूर्ति न होने से यहां राशन और जरूरी वस्तुओं का संकट गहराने लगा है। खच्चरों से भी सामान की आपूर्ति नहीं करवा पा रहे हैं। ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से पैदल मार्ग खोलने और गदेरे में अस्थायी पुलिया निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान उमराव सिंह ने बताया कि आठ किमी पैदल दूरी वाले इस गांव का आवागमन सुपलीगाड़ से होता है। यहां वर्ष 2013 की आपदा में पुल बह गया था। तब विभाग ने यहां हाइड्रोलिक ट्राली लगाई थी, लेकिन जुलाई माह से ट्राली खराब है और पैदल मार्ग पर घान गदेरे में बनी पुलिया बह गई है। वहीं गांव तक पहुंचने वाला वन विभाग का तीन किमी पैदल मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में सुपलीगाड़ से पिनाऊं गांव तक खच्चरों का आवागमन भी नहीं हो पा रहा है। अब गांव में जरूरी सामान की किल्लत होने लगी है। दो माह गांवों में राशन की आपूर्ति नहीं हुई है। लोनिवि के ईई विजय कुमार ने कहा कि जल्द ट्राली के निरीक्षण के लिए जेई को भेज दिया जाएगा। वहीं वन विभाग के रेंजर टीएस बिष्ट ने बताया कि पिनाऊं तक करीब तीन किमी पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसका इस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद मरम्मत काम शुरू कर दिया जाएगा। दूसरी ओर पूर्ति निरीक्षक भगवती प्रसाद रतूड़ी का कहना है कि पैदल मार्ग दुरुस्त होने या वैकल्पिक रास्ता तैयार होने के बाद ही गांव में राशन की आपूर्ति की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें