फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल सासंद नैतिकता के आधार पर दें इस्तीफा: धीरेंद्र प्रताप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कांग्रेस के मुख्य प्रचार समन्वयक धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि गढ़वाल सांसद गुमशुदा हैं। सांसद, क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर सांसद भुवन चंद्र खंडूड़ी को त्याग पत्र दे देना चाहिए। कहा कि अगर सरकार राज्य आंदोलनकारियों की मांगों पर एक माह में कार्रवाई नहीं करती है तो दो अक्टूबर को विधानसभा घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को स्थानीय जीएमवीएन गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि राज्य आपदा से जूझ रहा है और मुख्यमंत्री सिंगापुर की विदेश यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। जगह-जगह महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने गैरसैंण राजधानी, 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण, मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा दिलाने व जल जंगल, जमीन जैसे गंभीर मुद्दों पर राज्य सरकार की चुप्पी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि मुजफ्फरनगर, खटीमा व मसूरी कांड के लिए नया जांच आयोग गठित किया जाना चाहिए। 24 वर्षों के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रेस वार्ता के दौरान चिहिृृत राज्य आंदोलनकारी समिति के प्रदेश अध्यक्ष जेपी पांडेय, चिहिृृत राज्य आंदोलनकारी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सावित्री नेगी, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप तिवाड़ी, जिला महामंत्री गणपति गणेश भट्ट, हीरा लाल जैन, विजय रावल, अभिषेक, सौरभ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें