फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि का पर्यटन विभाग नेशनल रिसोर्स सेंटर के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के पर्यटन विभाग को नेशनल रिसोर्स सेंटर के लिए चयनित किया गया है। विवि का पर्यटन विभाग शिक्षकों के लिए ऑनलाइन रिफ्रेशर कोर्स तैयार करेगा, जिसे मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्वयं पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। पर्यटन विभाग ने कोर्स तैयार करने के लिए देश भर के 20 वरिष्ठ प्रोफेसरों को चयनित किया है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के पर्यटन विभाग को यूजीसी की ओर से बनाए गए 75 नेशनल रिसोर्स सेंटर में शामिल किया गया है। ये नेशनल रिसोर्स सेंटर विभिन्न विषयों में ऑनलाइन रिफ्रेशर कोर्स चलाएंगे, जिसमें विषय विशेषज्ञ पाठ्यक्रम से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे। पर्यटन विभागाध्यक्ष प्रो. एससी बागड़ी ने बताया उत्तराखंड में केवल गढ़वाल विवि के पर्यटन विभाग को एनआरसी (नेशनल रिसोर्स सेंटर) बनाया गया है। प्रो. बागड़ी ने बताया कि रिफ्रेशर कोर्स तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विषय विशेषज्ञ के रूप में देशभर के 20 प्रोफेसरों की टीम बनाई गई है। पूरा कोर्स 40 घंटे का होगा, जिसमें 20 घंटे थ्योरी व 20 घंटे वीडियो फुटेज होंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही कोर्स के लिए वीडियो कवरेजिंग शुरू की जा रही है। कोर्स निर्माण पूरा होने के बाद इसे मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्वयं पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। फिर देश भर के विश्वविद्यालयों व निजी संस्थानों के पर्यटन विभाग में तैनात शिक्षक इस पाठ्यक्रम का फायदा उठा सकते हैं। प्रो. बागड़ी ने बताया कि कोर्स संचालन के संबंध में एमएचआरडी के संयुक्त सचिव से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से वार्ता भी की जा चुकी है। वहीं विवि के पर्यटन विभाग को एनआरसी के लिए चयनित किए जाने पर विवि के शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें