फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 घंटे ठप रही चकराता की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,चकराता
विज्ञापन

सब स्टेशन में शॉर्ट सर्किट से एक मशीन फुंकने से पूरे छावनी बाजार क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई। ऐसे में लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। बिजली गुल होने से कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। लोगों को रोजमर्रा के कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 17 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बीते शनिवार देर रात सब स्टेशन में अचानक शॉर्ट सर्किट से छावनी बाजार, अमोली मोहल्ला, जंगलात चौकी, एमईएस लाइन समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति चरमरा गई। इस दौरान 2000 से अधिक की आबादी को अंधेरे में रात काटनी पड़ी। स्थानीय निवासी तीर्थ कुकरेजा, पंकज जैन, केशर चौहान, आनंद राणा, सुनील जैन, कमल रावत, विवेक अग्रवाल, दिनेश चांदना आदि ने कहा कि विभाग ने लंबे समय से क्षेत्र की लाइनों और सब स्टेशन में रखरखाव कार्य नहीं कराया है। इस कारण हल्का लोड बढ़ने या बारिश होने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। इससे पहले शनिवार शाम पांच बजे से नौ बजे तक भी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही थी। बीते एक माह से बिजली रोस्टिंग काफी बढ़ गई है। सहायक अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि शाम 3:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें