फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव: अध्यक्ष पर चार और सचिव पद तीन ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष पर चार और सचिव पद पर तीन ने किया नामांकन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान 20 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। कार्यकारिणी सदस्यों के चयन को इस बार चुनावी प्रक्रिया से बाहर रखा गया है। इन पदों पर कॉलेज प्रशासन अपने स्तर से सदस्यों का चयन करेगा।
विज्ञापन

शनिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सुबह 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई, जो दोपहर दो बजे तक चली। इस दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, छात्रा प्रतिनिधि और यूआर के पदों के लिए 20 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद के लिए विभिन्न संगठनों के चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, छात्रा प्रतिनिधि के पद पर तीन और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि समेत सहसचिव पद पर दो लोगों ने नामांकन भरा हैं। हालांकि तेज बारिश के कारण प्रत्याशियों को साधारण तरीके से नामांकन पत्र दाखिल करने पड़े। अब तक नामांकन के बाद प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ सड़कों पर गाजे-बाजे के साथ शक्ति प्रदर्शन किया करते थे। चार अगस्त को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

इन्होंने किया नामांकन
अध्यक्ष- सेजल लखरवाल (एबीवीपी), धर्मेंद्र सिंह चौहान (आर्यन), मोहित रतूड़ी (एनएसयूआई), सलमान (निर्दलीय)
उपाध्यक्ष- रईस (आर्यन), रविंद्र सिंह (एनएसयूआई ), प्रियता खत्री (निर्दलीय)
सचिव- अर्चना चौहान (आर्यन), फरमाद अहमद (एनएसयूआई), विवेक बिजल्वाण (निर्दलीय)
सहसचिव- ललित (आर्यन), मनीष शर्मा (निर्दलीय)
कोषाध्यक्ष- आकाश सिंह (आर्यन), सुनीता (केसरी चंद), संदीप कंडवाल (निर्दलीय)
छात्रा प्रतिनिधि- वंदना (आर्यन) श्वेता (निर्दलीय), आरजू (एनएसयूआई)
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि- बिंदु (आर्यन) अंकित बुटोला (निर्दलीय)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें