फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरुवा के पास आया मलबा, छह घंटे बंद रही लाइफ लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरुवा के पास आया मलबा, छह घंटे बंद रही लाइफ लाइन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
चकराता। तेज बारिश के कारण शनिवार को कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर कोरुवा के पास भारी मात्रा में मलबा आने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। जौनसार बावर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले इस मार्ग पर करीब छह घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन

बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ के मार्गों का बुरा हाल है। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर कोरुवा के पास भारी मात्रा में मलबा आने से शनिवार सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। इस बीत सड़क के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस जाम में फसलों से लदे कई वाहन भी फंसे रहे। हालांकि लोनिवि ने जेसीबी से मलबा हटवा कर दोपहर बाद सड़क पर यातायात बहाल कराया। वहीं जजरेट पर भी दिनभर बारिश के बीच मलबा के आने-जाने का सिलसिला लगा रहा। इसके चलते दिनभर सड़क पर रुक रुक कर यातायात चल सका। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जुड्डो के पास भारी मात्रा में मलबा आने से करीब चार घंटे तक वाहनों के पहिए थमे रहे। वाहने न चलने से बड़ी संख्या में लोगों को पैदल ही गंतव्य की ओर रवाना होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें