देवाल/कर्णप्रयाग। ब्लाक के ल्वाणी-पिलखडा मंदिर में 12 सितंबर से राजराजेश्वरी संस्कृति संरक्षण मेले का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को मेले की तैयारियों के लिए बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मेला समिति का गठन करते हुए महावीर बिष्ट को अध्यक्ष बनाया गया।
ल्वाणी-पिलखड़ा के नंदा मंदिर में हर साल नंदा लोक जात के यात्रा के आवागमन पर दो दिवसीय राजराजेश्वरी संस्कृति संरक्षण मेले का आयोजन किया जाता है। शनिवार को मेला तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इस दौरान मेला समिति का गठन करते हुए हीरा राम और गंगा सिंह को सचिव मनोनीत किया गया। किशोर घुनियाल, मेहरवान सिंह, चंद्र सिंह, नारायण सिंह, बिमला देवी, मान सिंह, दीपा देवी, श्याम राम, मदन राम, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, पान सिंह, देवराम, कुंवर सिंह, लक्ष्मण सिंह, दलबीर सिंह, हरकी देवी आदि को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। मेलाध्यक्ष महावीर बिष्ट ने बताया कि दो दिवसीय मेले में शिक्षण संस्थाएं, महिला मंगल दल, युवक मंगल दल सहित प्रमुख सांस्कृतिक संस्थाएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। रविवार को नंदकेशरी में जन्माष्टमी मेले का आयोजन किया जाएगा। वहीं कर्णप्रयाग के किमोली में रविवार से दो दिवसीय श्रीलक्ष्मी नारायण पर्यटन सांस्कृतिक एवं विकास मेले का आयोजन होगा।