फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचानात्मक शिक्षा के लिए प्रयासरत रही कनवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारायणबगड़। बालिका इंटर कालेज में सहायक अध्यापिका के पद पर सेवारत पुष्पा कनवासी का चयन गवर्नस टीचर्स अवार्ड के लिए हुआ है। गुणवत्तापरक और रचनात्मक शिक्षा के लिए पुष्पा कनवासी को यह अवार्ड पांच सितंबर को देहरादून में दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौचर के बंदरखंड निवासी पुष्पा कनवासी ने 27 सितंबर 1985 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिमखोली (पोखरी) से शिक्षण कार्य शुरू किया। महज एक माह बाद कनवासी का तबादला बंदरखंड प्राइमरी स्कूल में हो गया। पुष्पा की पदोन्नति 2006 में कन्या जूनियर हाईस्कूल सिदोली में हुई। अब पिछले पांच सालों से पुष्पा राजकीय बालिका इंटर कालेज नारायणबगड़ में तैनात हैं। पुष्पा ने बच्चों के लिए रचनाधर्मिता, लर्निंग कॉर्नर, बच्चों का कोना, बाल पत्रिका सहित कई शैक्षणिक गतिविधियां संचालित कीं। कनवासी ने सम्मान का श्रेय विद्यालय की प्रधानाचार्य राजकुमारी मनराल, पति जगदीश कनवासी और सहयोगी शिक्षक-शिक्षकाओं को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें