फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर बाधित रहा मलारी हाईवे, सेना के वाहनों की आवाजाही रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। चीन सीमा क्षेत्र के गांवों को यातायात से जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे सलधार गांव के समीप मलबा और बोल्डर आने से दिनभर बंद रहा। हाईवे बंद होने पर लोगों के साथ ही सेना व आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही बाधित रही। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की जेसीबी हाईवे खोलने में लगी रही, लेकिन देर शाम तक भी हाईवे नहीं खुल पाया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को हुई भारी बारिश से रात दो बजे जोशीमठ-मलारी हाईवे पर सलधार गांव के समीप चट्टान से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ गए थे। बीआरओ के कमांडर एसएस मक्कड़ का कहना है कि बोल्डर व मलबे को हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई हैं। रविवार को हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें