फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव के लिए 21 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव के विभिन्न पदों के लिए 21 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। शनिवार को नाम वापसी की तिथि नियत की गई है। इसी दिन नामांकनपत्रों की जांच कर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए 16 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। जबकि पहले दिन पांच प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर संतोष कुमार, उपाध्यक्ष पद अंकित उछोली, सचिव पद पर राम प्रकाश व सत्यम कालरा, सहसचिव पद पर कार्तिकेय चमोली, पूजा भंडारी व अजय गुनसोला, कोषाध्यक्ष पद पर मनीष रावत, शिवानी, विवि प्रतिनिधि पद पर गौरव राणा, शुभमदीप गोस्वामी तथा हरीश चंद्र तिवाड़ी, छात्रा प्रतिनिधि पद के लिए मीना रावत, शिवानी पांडे ने नामांकन कराया। कुल चार छात्राएं चुनाव मैदान में उतरी है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एन सिंह ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्वक हुई। शनिवार को नाम वापसी की तिथि नियत की गई है। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।

अधिकांश पदों पर 3 प्रत्याशी
श्रीनगर। छात्र संघ चुनाव के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव व विवि प्रतिनिधि पद के लिए तीन-तीन प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। जबकि कोषाध्यक्ष व छात्रा प्रतिनिधि पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है।
विज्ञापन


5 सितंबर तक परिचय पत्र लें छात्र
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के श्रीनगर व चौरास परिसर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को 5 सितंबर तक नियंता कार्यालय से परिचय पत्र प्राप्त करने होंगे। गढ़वाल विवि के मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा ने बताया कि जो छात्र उक्त तिथि तक परिचय पत्र प्राप्त नहीं कर पाएंगे उन्हें छात्र संघ चुनाव संपन्न होने के बाद ही परिचय पत्र जारी किया जाएगा। कहा कि जिन छात्र-छात्राओं के पास परिचय पत्र नहीं होगा उन्हें 7 सितंबर को परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन


>>>>>>>>
राजीव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें