फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारायणबगड़। सणकोट गांव भी अब जल्द बिजली से रोशन होगा। शुक्रवार को थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने ब्लाक के सणकोट गांव में विद्युतीकरण कार्य का शुभारंभ किया। केंद्र सरकार की विद्युत दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत गांव में बिजली पहुंचेगी।
विज्ञापन

विधायक मुन्नी देवी शाह ने कहा की बिजली से वंचित गांवों व तोकों में विद्युतीकरण के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। शीघ्र ही अन्य गांवों व तोक को भी इस योजना से लाभान्वित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि थराली विधानसभा में 70 से अधिक तोकों का विद्युतीकरण किया जाना है। इस मौके पर कार्यदायी संस्था एसआरवी टेक्लो इंजीनियरिंग प्राइवेट लि. के परियोजना इंचार्ज प्रेमानंद, प्रेम कुंवर, हरेंद्र बुटोला, ग्राम प्रधान महिपाल सिंह और हिम्मत सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें