फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि प्रवास के लिए मथकोट पहुंची बधाण की मां नंदा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घाट। नंदा लोकजात यात्रा के तहत शुक्रवार को बधाण की मां नंदा की डोली रात्रि प्रवास के लिए मथकोट गांव पहुंचीं, जबकि दशोली की मां नंदा भूमियाल देवता के गांव नारंगी पहुंचीं। दोनों गांवों में ग्रामीणों ने मां नंदा का फूल-मालाओं से स्वागत किया। नारंगी गांव में दोपहर बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

30 अगस्त को सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर से दशोली और बधाण की मां नंदा कैलाश के लिए विदा हुई थीं। बृहस्पतिवार को बधाण मां नंदा की डोली रात्रि प्रवास के लिए चरबंग और दशोली की धरगांव पहुंची थीं। शुक्रवार को दोनों डोलियों ने सुबह नौ बजे पूजा के बाद अपने अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान किया। बधाण की मां नंदा की डोली कुंडबगड़ गांव होते हुए रात्रि प्रवास के लिए मथकोट गांव पहुंचीं, जबकि दशोली की मां नंदा नारंगी गांव पहुंचीं। अपनी आराध्य देवी को मिलने के लिए मायके पहुंची ध्याणियों ने मां नंदा को शृंगार सामग्री के साथ ही ककड़ी, मुंगरी (मक्का), चूड़ी भेंट की। इस मौके पर गब्बर सिंह, लखपत सिंह, अवतार सिंह, वीरेंद्र सिंह, योगेश्वर प्रसाद, राजेश गौड़, राजेंद्र गौड़, दयाराम, मनसाराम, मुंशीचंद्र गौड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें