फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपेश्वर नगर के एक हिस्से में दस दिनों से पेयजल आपूर्ति पड़ी ठप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर के लिए सप्लाई हो रही अमृत गंगा पेयजल योजना पर दस दिनों से पानी नहीं आया है। ऐसे में करीब 20 हजार की आबादी पेयजल स्रोतों से पानी पानी ढो रही है। वहीं जल संस्थान के अधिकारियों ने एक सितंबर तक पेयजल आपूर्ति सुचारु करने का दावा किया है।
विज्ञापन

नगर के आधे हिस्से में जल संस्थान की ओर से पुरानी पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जा रही है जबकि लेकिन नगर के निचले क्षेत्रों में अमृत गंगा पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, सुरेंद्र रावत, महेंद्र रावत, महावीर बिष्ट, मनोज और कैलाश आदि का कहना है कि 20 अगस्त को भारी बारिश के दौरान अमृत गंगा पेयजल योजना की सौ मीटर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से अभी तक लाइन को दुरुस्त नहीं किया गया है। ऐसे में नगर के हल्दापानी, पटियालधार, नैग्वाड़, बसंत विहार, सुभाष नगर, जल निगम कॉलोनी, पीजी कॉलेज और पुलिस लाइन क्षेत्र की करीब बीस हजार की आबादी पानी के लिए प्राकृतिक पेयजल योजनाओं पर निर्भर है। सुबह से ही पानी के लिए स्रोतों पर लाइन लग जाती है। वहीं जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण गुप्ता का कहना है कि देवलधार गांव के समीप अमृत गंगा पेयजल योजना का करीब सौ मीटर हिस्से का समरेखण बदला जा रहा है। सौ मीटर हिस्से में आठ-आठ इंच के नए पाइप जोड़े जा रहे हैं। शनिवार तक नगर में पानी की आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें