फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की उपलब्धियां घर घर जाकर बताएं : मुन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
- विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का किया आह्वान
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
भाजपा की बैठक में बूथ महासंपर्क अभियान को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मंडल अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों, बूथ प्रभारियों ने प्रतिभाग किया। बतौर मुख्य अतिथि टिहरी लोकसभा प्रभारी मयंक गुप्ता, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, जिला महामंत्री अरुण मित्तल शामिल हुए। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धि बताने को कहा। पांच से छह बूथों को मिलाकर शक्ति केंद्रों का निर्माण किया।
लोकसभा प्रभारी मयंक गुप्ता ने कहा कि शक्ति केंद्र विस्तारक प्रत्येक बूथ के घर-घर जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। कहा कि बूथ में निवास प्रतिष्ठित व्यक्ति, समाज सेवी, संस्थाओं के अध्यक्ष स्कूल के शिक्षक और प्रधानाचार्यों से संपर्क बेहद जरूरी है। इस मौके पर अजय टोंक, मंडल अध्यक्ष बलवीर सिंह, पंकज शर्मा, सत्यवान, सत्यम, सूरत सिंह चौहान, जनार्दन जोशी, नीरज चौहान, गौरव चावला, विनोद कश्यप, धनदेश उनियाल, रचिता ठाकुर, नीरू देवी, राजकुमार, विनोद सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में भी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बूथ महासंपर्क अभियान को सफल बनाने की बात कही। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में जो कार्य हुए हैं वह कांग्रेस के कई वर्षों के शासनकाल में भी नहीं हुए। जल्द ही राज्य में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान बैठक में सहसपुर मंडल अध्यक्ष रविंद्र रमोला, शिवालिक मंडल अध्यक्ष सुरेश उनियाल, लखन राणा, विनोद कश्यप, शूरवीर सिंह चौहान, नवीन रावत, ऋषि दवे, खेमचंद गुप्ता, हयात सिंह चौहान, विजय हिमालयन, मंजू नेगी, माया पंत, अजय, वीर सिंह चौहान, प्रशांत गुसाईं, राजेंद्र सिंह, रमा थापा, सुखदेव फरस्वाण, मीका सिंह, मोहम्मद आरिफ, यशपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें