- उत्तराखंड कार्मिक शिक्षक आउट्सोर्स संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर कर्मियों ने आंदोलन किया स्थगित
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर। उत्तराखंड कार्मिक शिक्षक आउट्सोर्स संयुक्त मोर्चे ने मुख्य संयोजक ठाकुर प्रहृलाद सिंह के आह्वान पर आंदोलन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में कई विभागों के कर्मचारी बुधवार को भी हड़ताल पर थे। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
यूजेवीएनएल कर्मचारियों ने जहां ढकरानी, ढालीपुर और खोदरी पावर हाउस में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वहीं, यूपीसीएल कर्मियों ने विकासनगर स्थित विद्युत वितरण खंड कार्यालय में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। खोदरी पावर हाउस में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता पंकज नैथानी ने कहा कि जल्द ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता तो कर्मचारियों को दुबारा से आंदोलन शुरू करना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में अरविंद कुमार, चांद कुमार, अरुण कुमार, मीना रानी, रिंकी, अतर सिंह, पोस्तकांत शर्मा, राजेश चौहान, प्रेम प्रकाश, गोविंद सिंह, शंकर सिंह, जितेंद्र कश्यप, गुलाब सिंह, मनोज कुमार, मदन मोहन, कांता देवी, केपी मलासी आदि मौजूद रहे। उधर, यूपीसीएल कार्यालय में कर्मचारियों ने बिजली कर्मचारी संघ के खंडीय अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रताप सिंह चौहान, प्रदीप कुमार डिमरी, शालिनी शर्मा, पूजा ठाकुर, रजनीश भट्ट, रोहित कुमार, चमन लाल, राजीव सिंह राघव, आकाश दीप, सुनील बिष्ट, नंद किशोर यादव, रामचंद्र, राजू गुसाईं, सिकंदर इकबाल, महावीर सिंह, ललित मोहन रावत, नीरज शर्मा, केशर सिंह चौहान, भूपाल सिंह तोमर, विपुल त्यागी, सूरज पाल, उदय सिंह, बलवीर सिंह, संदीप सिंह, मुकेश कुमार, भूपेंद्र, फूल चंद, धनवीर, दर्शन चौहान, अल्ताफ, शकील, सरवर हुसैन, सुरेंद्र कुमार, मनोज, संदीप भट्ट, राजेश कुमार, बलवीर, दीपक मेहता आदि मौजूद रहे।