श्रीनगर। उत्तराखंड छात्र संगठन ने छात्र संघ चुनाव के लिए गढ़वाल मंडल के पांच कालेजों में प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। इन कालेजों में विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी गई है।
उत्तराखंड छात्र संगठन के गढ़वाल प्रभारी गणेश भट्ट ने बताया कि केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर में छात्रा प्रतिनिधि पद के लिए शिवानी पांडे, कोषाध्यक्ष पद के लिए शिवानी धनाई, नरेंद्रनगर महाविद्यालय में उपाध्यक्ष पद के लिए राकेश सिंह, सह सचिव पद के लिए अनिल सिंह, राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल में विवि प्रतिनिधि पद के लिए हिमांशु खत्री, सह सचिव पद के लिए अनिल कुमार, अगस्त्यमुनि महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर सतपाल को समर्थन दिया गया है। ऋषिकेश महाविद्यालय में जल्द प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।