कर्णप्रयाग। वॉर मेमोरियल जीआईसी कर्णप्रयाग में शताब्दी समारोह समिति और वन विभाग के कर्मियों की संयुक्त की बैठक हुई। बैठक में एक सितंबर को वार मेमोरियल शताब्दी वन एवं पुष्प वाटिका के शुभारंभ को भव्य स्वरूप देने पर चर्चा की गई।
समिति के महासचिव भुवन नौटियाल ने कहा कि एक सितंबर को वॉर मेमोरियल जीआईसी कर्णप्रयाग में वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत और उद्यान मंत्री के निर्देशों पर वार मेमोरियल शताब्दी वन एवं पुष्प वाटिका स्थापित की जाएगी। इसके तहत वन विभाग और उद्यान विभाग के अधिकारियों ने पौधरोपण किया। उन्होंने विभागीय कर्मियों, शताब्दी समारोह समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और लोगों से समारोह को भव्य स्वरूप देने के लिए सहयोग का आह्वान किया। प्रधानाचार्य वीरपाल सिंह रावत ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इस मौके पर रेंज अधिकारी नवल किशोर नेगी, वन दरोगा बल्लभ प्रसाद रतूड़ी, अनुज डिमरी, किशोरी प्रसाद रतूड़ी, बीरेंद्र सिंह मिंगवाल, सत्य प्रकाश वैष्णव, दुर्गा प्रसाद थपलियाल, अशोक कोठियाल और गोविंद सिंह तोपाल आदि ने विचार व्यक्त किए।